
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अन्तर्गत रंकिणी मंदिर मोड़ के पास सोमवार की सुबह बच्चो को स्कूल ले जा रही ऑटो पलट गई. जिससे उसमे सवार दस से अधिक बच्चे घायल हो गए. घायल बच्चो को स्थानीय लोगो की मदद से टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया. जहां तीन बच्चो को छो़ड़ कर सभी को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया है. ऑटो में सवार सभी बच्चे बारह वर्ष से कम उम्र के बताए जा रहे हैं. वही घायल बच्चो के परिजनो को घटना की सूचना दे दी गई है. सभी अपने अपने स्तर से अपने बच्चो को इलाज करवा रहे है.

घटना के सबंध में कदमा थाना के एसआई एके सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह बच्चों को लेकर एक ऑटो डीबीएमएस स्कूल जा रहा था. रंकणी मंदिर के समीप गोलचक्कर के पास ऑटो मोड़ने के दौरान अनियंत्रित हो कर पलट गया. जिससे ऑटो में सवार बच्चे सडक पर गिर गए. वही ऑटो पलटने के साथ ही आस- पास के लोगो की मदद से बच्चो को वहा से निकाल कर टाटा मुख्य अस्पताल भेजा गया है. जहा कुछ बच्चों को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया है. उन्होने बताया कि अभी जो टाटा मुख्यअस्पताल भर्ती है उनमे दो छात्राए सहित तीन बच्चे शामिल है. जिनमे एक भाई- बहन भी हैं.

कांवेंट स्कूल के पास चाहरदिवारी पर गिरी पेड़, स्कूली बच्चे बाल-बाल बचे
जमशेदपुर : जमशेदपुर के प्रतिष्ठित कांवेंट स्कूल के पास जेआरडी टाटा स्पोटर्स कांप्लेक्स के पीछे वाले गेट की ओर एक पेड़ अचानक से गिर गयी. सुबह के वक्त ही यह हादसा हुआ. उस वक्त स्कूल जाने के लिए बच्चों में आपाधापी मची हुई थी. इसी बीच अचानक से यह पुराना पेड़ टूटकर गिर गया, जिससे सारे लोग हतप्रभ हो गये. बाद में बिष्टुपुर थाना प्रभारी ने रासते को बंद कराया, जिससे यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो सकी.







