
जमशेदपुर : टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) इम्पलाइज यूनियन में आठवीं बार राकेश्वर पांडेय को अध्यक्ष चुन लिया गया. वहीं अमन सिंह फिर से दोबारा महामंत्री बन गए. यूनियन चुनाव जीतने में सफल रहे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार को इस बार आफिस बियरर में जगह नहीं मिली है. इससे पूर्व वे यूनियन में डिप्टी प्रेसीडेंट थे. दिनेश कुमार के स्थान पर एडवाइजर टू प्रेसीडेंट रहे संजीव कुमार सिंह को नया डिप्टी प्रेसीडेंट बनाया गया है. वहीं सच्चिदानंद फिर से इस बार वाइस प्रेसीडेंट बने हैं. नए आफिस बियरर की टीम में दो बदलाव हुए है. फिर से वापसी कर जीतकर आए आर रवि को सहायक सचिव बनाया गया है, वहीं रमेश चौधरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. यूनियन चुनाव में कमेटी सदस्य रहे राजेश कुमार, उपेन्द्र राय और शशिभूषण मिश्रा चुनाव हार गये है. इनके स्थान पर तीन नये सदस्य आर. रवि, राकेश कुमार और हरिशकंर प्रसाद जीतकर कमेटी सदस्य चुने गये है. कंपनी परिसर के बारा कांफ्रेस हाल में शुक्रवार को हुए मतदान में 294 कर्मचारियों ने मतदान कर 15 कमेटी सदस्यों का चुनाव किया. देर शाम मतगणना हुई. इसके बाद चुने हुए 15 कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय का को-आप्शन किया और अध्यक्ष ने नई कमेटी का गठन किया. चुनाव पदाधिकारी विनोद कुमार राय, सहायक चुनाव पदाधिकारी एनके चौधरी, परविंदर सिंह सोहल और पर्यवेक्षक मनोज कुमार सिंह और एमएच हीरामानिक ने पारदर्शी तरीके से चुनाव कराया.
टीएसडीपीएल यूनियन की नई कमेटी
अध्यक्ष- राकेश्वर पांडेय
महामंत्री- अमन सिंह
डिप्टी प्रेसीडेंट- संजीव कुमार सिंह
उपाध्यक्ष- सचिदानंद, शशि वीर राणा
सहायक सचिव – अनीश झा, आर रवि
कोषाध्यक्ष – रमेश चौधरी
एडवाइजर टूू प्रेसीडेंट- राकेश कुमार, रंजन मिश्रा
कमेटी मेंबर – त्रिदेव सिंह, दिनेश कुमार, वंशीधर सिंह, मनोज कुमार सिंह, हरिशंकर प्रसाद
जानें किसे मिला कितना मत
निर्वाचन क्षेत्र —- विजेता (ब्रैकट में प्राप्त मत)
क्षेत्र संख्या-एक वंशीधर सिंह (28), आर रवि(22)
क्षेत्र संख्या-दो रमेश चौधरी (18) संजीव कुमार सिंह(24)
क्षेत्र संख्या-तीन प्रमोद उपाध्याय(15), शशि वीर राणा(16)
क्षेत्र संख्या-चार मनोज कुमार सिंह(20), त्रिदेव सिंह(23)
क्षेत्र संख्या-पांच दिनेश कुमार(25) , अमन सिंह(38)
क्षेत्र संख्या- छह अनीश कुमार झा(34), रंजन मिश्रा(29)
क्षेत्र संख्या- सात सचिदानंद(34), राकेश कुमार(32)
क्षेत्र संख्या- आठ हरिशंकर प्रसाद(6)





