
जमशेदपुर : टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन के जेडीसी की ओर से ट्यूब डिस्पेंसरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. ट्यूब डिस्पेंसरी में आयोजित शिविर में 83 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. जमशेदपुर ब्लड बैंक द्वारा संचालित ब्लड डोनेशन कार्यक्रम में जेडीसी के चेयरमैन राजेश रंजन सिंह, हेड एचआरएम ट्यूब्स दीपांकर गुप्ता, मैनेजर पर्सनल शिवांगी दिव्या, मेंटेनेंस एंड यूजीएस हेड संतोष कुमार, हेड प्रोक्योरमेंट ब्रजेश कुमार, कमेटी मेंबर सरोज कुमार सिंह, मनोज कुमार मिश्रा, धनंजय कुमार, ब्रजेश कुमार सिंह, प्रज्ञानंद, रंजीत झा एवं जफर इकबाल ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया है. कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन एडमिन विभाग के श्याम संवारे द्वारा किया गया.







