
जमशेदपुर : गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के प्रांगण में ज्वाइंट एक्शन कमेटी की एक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता कमेटी के चेयरमैन राकेशवर पांडे ने की. मुख्य रूप से एक मई मजदूर दिवस पर जो कार्यक्रम है, उस पर चर्चा की गई, ताकि रैली पर किस तरीके से जोरदार तरीके से मजदूर दिवस पर कार्य किया जाएगा. कमेटी के एकाउंट्स पर विचार किया गया, जिसमें मुख्य रूप से महेंद्र मिश्रा, देविका सिंह, पंकज सिंह, परविंदर सिंह सोहल, राजेश सिंह राजू, श्रीकांत सिंह, मीरा तिवारी, चंदा सिंह, सोनी सिंह, संजीव श्रीवास्तव, विनोद राय, मनोज कुमार सिंह, अमन, बीरबल सिंह, पिंटू श्रीवास्तव, हीरा मानिक, नरेश चौधरी, केपी तिवारी, सुरेश सिंह, ददन सिंह पानीग्राही, कौशल सिंह, संतोष, राकेश सिंह समेत अन्य ने अपने विचार व्यक्त किए. बैठक में यह तय हुआ कि एक मई को मजदूर दिवस पर जमशेदपुर में ऐतहसिक रैली निकाली जाएगी, जो आदित्यपुर से होते हुए बिष्टुपुर, सकची, सीदगोड़ा, बरीडीह, टिनप्लेट, टेल्को तार कंपनी से वापस होते हुए यह गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के प्रांगण में पहुंच कर संपन्न होगी.




