• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 4, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-steel-future-plans-टाटा स्टील का यह होगा भविष्य, टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन और इडी कौशिक ने दी अधिकारिक जानकारी, कंपनी अपने घाटे को कम ऐसे करेगी, नये मैटेरियल बिजनेस में कर रही कैसा विस्तार और रुस और यूक्रेन युद्ध का कैसे पड़ रहा टाटा स्टील पर असर, टाटा स्टील के दोनों लीडरों ने किया खुलासा, जानें

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन.

जमशेदपुर : टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन और कंपनी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सह सीएफओ कौशिक चटर्जी ने संयुक्त रुप से कंपनी के विकास की योजनाओं का खुलासा किया है. टाटा स्टील की वार्षिक रिपोर्ट में दोनों ही अधिकारियों ने इसका खुलासा किया है. टीवी नरेंद्रन और कौशिक चटर्जी ने कहा है कि दोनों ही प्रबंधकीय प्रधान ने बताया है कि कंपनी का दीर्घकालीन दृष्टिकोण भारत में विकास करना है, गति बनाए रखना है. देश में बढ़े डिमांड के तहत काम करना है. दोनों ने कहा कि मांग के आधार पर ही विस्तार होता रहेगा और समय की मांग को देखने के बाद ही फैसला लिया जायेगा. इन दोनों ने बताया कि वर्तमान में टाटा स्टील का विस्तार पूरा करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. अत्याधुनिक 8 मिलियन टन प्रति वर्ष उत्पादन क्षमता टाटा स्टील के कलिंगानगर प्रोजेक्ट में किया जाना है. वित्त वर्ष 2022-2023 के दौरान, टाटा स्टील वहां पिलेट प्लांट की शुरुआत करने जा रही है, जिसका काम 70 फीसदी पूरा हो चुका है. इसके बाद चरणबद्ध तरीके से कोल्ड रोलिंग मिल कांप्लेक्स के साथ पिकलिंग लाइन की शुरुआत कर दी जायेगी. वहां एडवांस्ड स्टील का उत्पादन की क्षमता का भी विकास किया जायेगा. दोनों ने बताया कि टाटा स्टील वित्तीय वर्ष 2022-2023 के दौरान भारत में स्टील की क्षमता बढ़ायेगी. डाउनस्ट्रीम में वैल्यू एडिशन किया जायेगा. एमडी और इडी ने बताया कि कार्बन उत्सर्जन को कम करना बड़ी चुनौती होगी. टाटा मेटालिक्स में आयरन डक्टाइल पाइप लगाने का काम होगा. खड़गपुर प्लांट की क्षमता को दोगुना किया जाना है. जमशेदपुर के टाटा स्टील प्लांट में वायर रॉट कांबी मिल की स्थापना की जायेगी जबकि 0.5 मिलियन टन का स्पेशल बार बनाने का मिल बनाया जायेगा. टिनप्लेट कंपनी का भी विस्तार दोगुना किया जाना है. नीलांचल इस्पात निगम लिमिटेड के प्लांट को भी विस्तार देना है. बिलेट बनाने की क्षमता को 1.1 मिलियन टन 12 माह में किया जाना है. (नीचे देखे पूरी खबर)

टाटा स्टील के इडी सह सीएफओ कौशिक चटर्जी.

कंपनी के घाटे को कम करना बड़ी चुनौती है, जिसको पूरा करना है
टाटा स्टील के एमडी और इडी ने संयुक्त रुप से बताया कि कंपनी की ओर से भूषण स्टील और उषा मार्टिन स्टील बिजनेस का टेकओवर किया गया है. इसके विकास और इसको व्यवस्थित करने का काम हो रहा है. इसके अलावा सबसे ज्यादा अपने कर्ज को कम करना बड़ी चुनौती होगी. उन्होंने बताया कि करीब दो साल में करीब 50 हजार करोड़ रुपये के घाटे को कम किया है. टाटा स्टील का वित्तीय वर्ष 2021-2022 में फ्री कैश फ्लो 27185 करोड़ रुपये था, जो उससे पहले साल में यानी वित्तीय वर्ष 2020-2021 में 23748 करोड़ रुपये था. 9618 करोड़ रुपये का वर्किंग कैपिटल में बढ़ोत्तरी की गयी है. टाटा स्टील ने इनकम टैक्स में 11902 करोड़ रुपये का पेमेंट किया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

टाटा स्टील का कलिंगानगर प्लांट

नये मैटेरियल बिजनेस में विस्तार करेगी टाटा स्टील
टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर कौशिक चटर्जी ने संयुक्त रुप से बताया कि नये मैटेरियल बिजनेस में वे लोग कदम रख चुके है. ग्रेफाइन के साथ मेडिकल मैटेरियल व डिवाइस बनाने के साथ कंपोजिट को बनाने की योजना पर काम चल रहा है. ग्रेफाइन का करीब 100 टन प्रति वर्ष का उत्पादन भी शुरू किया जा चुका है. अब मेडिकल मैटेरियल में निवेश किया जा रहा है और बाजार के नये अवसरों को देखकर काम किया जा रहा है. कंपनी के दोनों लीडरों ने बताया कि सबसे पहला पसंद चिकित्सा सामग्री हाइड्रोक्सीपाटाइट है, जो एक कैल्शियम फॉस्फेट-आधारित सिरेमिक है, जो, आर्थोपेडिक कोटिंग (हड्डियों को जोड़ने में सहायक) में उपयोग किया जाता है. इसके अलावा उसके प्रत्यारोपण, दंत प्रत्यारोपण, अस्थि भराव, सौंदर्य प्रसाधन भी उपभोक्ता उत्पादों के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है. इन दोनों ने बताया कि हमारी ताकत मजबूत सामग्री अनुसंधान और विकास, ब्रांडिंग और विपणन और बिक्री पहुंच है. (नीचे देखे पूरी खबर)

टाटा स्टील का जमशेदपुर प्लांट.

रुस और यूक्रेन युद्ध का पड़ा है जबरदस्त असर
एमडी टीवी नरेंद्रन और इडी कौशिक चटर्जी ने बताया कि रुस और यूक्रेन में छिड़े युद्ध के कारण असर पड़ा है. इन लोगों ने बतया कि रुस और यूक्रेन के युद्ध के पहले यूरोप सबसे ज्यादा स्टील का निर्यात करने वाला देश था, जिसमें अब कमी आ चुकी है. फिनिश्ड स्टील सबसे ज्यादा यूरोप ही खपत करता था. रुस दूसरा देश था, लेकिन अभी इस पर पूरी तरह असर पड़ चुका है. इन लोगों ने बताया कि रुस दूसरा सबसे ज्यादा सप्लायर था, जहां से कोल इंजेक्शन आता था, जो ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरा देश है, लेकिन अब रूस से सप्लाइ बंद हो चुका है. कीमतों में इजाफा हो रहा है, सप्लाइ रुक चुका है. कोकिंग कोल, आयरन ओर, नेचुरल गैस की सप्लाइ पर असर पड़ा है. अगर यह युद्ध और खींचा तो महंगाई से लेकर विकास दर में भी तेजी से गिरावट दर्ज होने लगेगी.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video

September 3, 2026
Tata steel growth shop bonus : टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों को मिलेगा अधिकतम 3 लाख 30 हजार तक का बोनस, हुआ समझौता
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel growth shop bonus : टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों को मिलेगा अधिकतम 3 लाख 30 हजार तक का बोनस, हुआ समझौता

September 3, 2026
Tata power new development : टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली बुनियादी ढांचे को किया मजबूत, 162 सीकेएम ट्रांसमिशन लाइनों और 1,000 एमवीए सबस्टेशन से लैस 400 केवी जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू
कारपोरेट व यूनियन

Tata power new development : टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली बुनियादी ढांचे को किया मजबूत, 162 सीकेएम ट्रांसमिशन लाइनों और 1,000 एमवीए सबस्टेशन से लैस 400 केवी जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

September 3, 2026
Next Post

trf-union-टीआरएफ लेबर यूनियन के महामंत्री का जन्मदिन हर्षोउल्लास से मनाया गया, भावुक हुए पदाधिकारी

saraikela-late-night-murder-राजनगर में देर रात  युवक की धारदार हथियार से हत्या, तीन गिरफ्तार, एक फरार

saraikela-late-night-murder-राजनगर में देर रात युवक की धारदार हथियार से हत्या, तीन गिरफ्तार, एक फरार

Saraikela-Kandra-illegal-liquor-seized : कांड्रा में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, पिकअप वैन जब्त, एक गिरफ्तार

Saraikela-Kandra-illegal-liquor-seized : कांड्रा में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, पिकअप वैन जब्त, एक गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

Jamshedpur police got 40 new bolero vehicles :  जमशेदपुर पुलिस के गश्ती बल में जुड़ीं 40 नई बोलेरो गाड़ियां, एसएसपी ने पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने में होंगी मददगार

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News