
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला स्थित एचसीएल कंपनी में कार्यरत 1300 से अधिक श्रमिकों को खदान में कार्यरत कंपनी आईआरएल द्वारा भविष्य निधि के रुपये का भुगतान नहीं किया गया है. गुरुवार को राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में मुसाबनी माइंस कर्मचारी यूनियन के कर्मचारी ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त के साथ एक बैठक हुई. बैठक में यूनियन द्वारा क्षेत्रीय आयुक्त को बताया गया कि मुसाबनी खदानों का संचालन कर रही आस्ट्रेलियाई कंपनी कर रही थी. कंपनी द्वारा श्रमिकों को पीएफ नहीं जमा किया जा रहा था. बाद में कंपनी ने अचानक संचालन बंद कर दिया और वापस आस्ट्रेलिया चली गई. इस मामले में क्षेत्रीय आयुक्त द्वारा आश्वासन दिया गया कि कर्मचारियों को उनका पीएफ मिलेगा और इसका भुगतान एचसीएल को करना होगा. इस बैठक में अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय पीएफ कमीश्नर टीके मुखर्जी, असिस्टेंट पीएफ कमीश्नर सुरज गुप्ता, उपाध्यक्ष शंकर सिंह, सलाहकार पीटर दास, मनोज हांसदा और रमेश पासवान उपस्थित थे.







