
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु विभिन्न कमेटी मेंबरों के साथ बंगलुरु के दौरे पर पहुंचे. जेडीसी लाइम पलांट के जेडीसी चेयरमैन प्रवीण धीरज खलखो, क्यूएसी के सदस्य राजेश कुमार और ऑक्यूपेशनल हेल्थ व इंडस्ट्रियल हाइजिन सर्विसेज के ऋषभ शुक्ला और विभागीय एचआर तुलिका सिन्हा इंडस्ट्रियल टूर पर है. उन्होंने टाइटन, टीवीएस और तनिष्क के अधिकारियों, यूनियन अध्यक्षों, यूनियन अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया. टाटा स्टील में मौजूदा वर्क कल्चर को इन लोगों ने समझने की कोशिश की. हाल ही में किये गये कई ऐतिहासिक समझौता के बारे में जानकारी दी गयी. इस दौरान यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी ने टाइटन में लगभग 4000 से अधिक कर्मचारियों को संबोधित किया और उनका बुके देकर स्वागत किया गया. टाइटन में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने अपनी टीम के साथ टाइटन की घड़ी बनने की पूरी प्रोसेस को देखा और यह जाना कि किस प्रकार की एक्यूरेसी से टाइटन घड़ी बनती हैं. इसके बाद उन्होंने तनिष्क के प्लांट का भ्रमण किया और ये देखा कि किस प्रकार तनिष्क सोने के आभूषण की गुणवत्ता पर ध्यान देती हैं, यहां ऑटोमेटिक मशीन से आभूषण का निर्माण होता है और सोने की गुणवत्ता को बरकार रखा जाता है और सहारा भी. इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष के सौंदराराजन, वीपी वी अविनाशिअप्पन, वीपी पी मुरुगन, वीपी टी श्रीधर समेत अन्य लोग मौजूद थे.






