रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : बीती रात चक्रधरपुर के चांदमारी वार्ड संख्या 9 में एक कार को अज्ञात लोगों ने आग लगाकर फूंक डाला. कार का नम्बर जेएच 05बीके 0132 है. घटना के बाद वाहन मालिक ने चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है. वाहन मालिक का नाम हामिद खान है. हामिद खान ने पुलिस को दिए गए लिखित शिकायत में कहा है की किसी ने उन्हें क्षति पहुंचाने की नीयत से उसकी स्विफ्ट डिजायर को फूंक डाला गया है. हामिद पिछले दो सालों से उक्त स्थान पर वाहन रखता आ रहा है. आज तक ऐसी कोई घटना नहीं घटी. (नीचे भी पढ़ें)
जानकारी के अनुसार बीती रात करीब डेढ़ बजे अचानक हामिद के पड़ोसियों ने देखा कि कार में आग लग गयी है और धू-धू कर जल रही है. इसकी जानकारी हामिद को दी गयी, जिसके बाद कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया. कार के आसपास और भी वाहन खड़े थे. उसमें आग लग जाती तो नुकसान और ज्यादा होता. चक्रधरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर लौट गयी. कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गयी है. घटना के बाद मौके पर झामुमो नगर अध्यक्ष मुन्ना खान व झामुमो जिला सदस्य नज्जु भी पहुंचे और घटना की निंदा की. उन्होंने कहा की इस मामले की पुलिस जांच कर दोषी लोगों पर यथाशीघ्र कार्रवाई करे.






