जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के बोनस समझौता के बाद टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन के नेतृत्व में पीएफ ट्रस्टी की बैठक हुई. पीएफ ट्रस्टी की बैठक में मैनेजमेंट की ओर से चीफ पार्थ बासू, हेड शहजाद कैसर जबकि यूनियन की ओर से कमेटी मेंबर जोगिंदर सिंह, आमोद दुबे और मनोज मिश्रा शामिल थे. इन लोगों ने सबसे पहले टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन का अभिनंदन किया कि उनके नेतृत्व में बोनस का बेहतर समझौता हुआ है. कर्मचारियों को काफी लाभ देने के लिए एमडी का अभिनंदन किया गया. इस दौरान हुई मीटिंग के दौरान इस बात पर चिंता जतायी गयी कि कोरोना के बाद पीएफ लोन ज्यादा लोग ले रहे है. (नीचे भी पढ़ें) इसे भी देखें : टाटा स्टील में ऐतिहासिक बोनस समझौता हुआ, टाटा स्टील के कर्मचारियों को बोनस दिलाना कितना मुश्किल हुआ, कैसे और क्या लाभ होगा, जानिये टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री पदाधिकारियों की जुबानी, टाटा स्टील के बोनस को लेकर honeydew-opossum-969929.hostingersite.com/ की संवाददाता अन्नी अमृता ने विस्तार से अध्यक्ष टुन्नु, महामंत्री सतीश और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश से की बात, देखिये-video-news-youtube पर देखिये-video
समीक्षा के दौरान पाया गया कि टाटा स्टील के कलिंगानगर प्लांट में पीएफ लोन लेने वालों की संख्या काफी अधिक है. इसके अलावा हाउसिंग लोन भी ज्यादा लोग ले रहे है. ऐसे में तय किया गया कि सारे कर्मचारियों को लोन लेने से रोकने के लिए जागरूक किया जायेगा ताकि पीएफ ट्रस्ट को किसी तरह का नुकसान नहीं हो. इस दौरान यह तय किया गया कि पीएफ ट्रस्टी की टीम देश के किसी हिस्से में टूर पर भी जायेगी. (नीचे भी पढ़ें)
इसे भी देखें : टाटा स्टील में ऐतिहासिक बोनस समझौता, कर्मचारियों को 20 फीसदी बोनस के साथ कर्मचारियों को मिलेगा अतिरिक्त 20 हजार रुपये कैश, 2024 तक के लिए यूनियन ने लागू करा लिया पुराना ही बोनस फार्मूला, यूनियन अध्यक्ष टुन्नु एंड टीम ने दिखायी लीडरशिप, जानें क्या हुआ बोनस समझौता

टाटा वर्कर्स यूनियन में अध्यक्ष, महामंत्री और डिप्टी प्रेसिडेंट का जोरदार अभिनंदन, यूनियन में मनी होली-दिवाली
टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर में बोनस समझौता करके लौटे अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह का जोरदार अभिनंदन किया. ढोल नगाड़ों के बीच कमेटी मेंबर झूमते नजर आये. वहीं जमकर संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह और शैलेश सिंह के जयकारे लगे. इस दौरान रंग अबीर की होली भी खेली गयी. वहीं, पटाखे भी छोड़े गये. इस दौरान लोगों ने बड़े से बड़ा माला भी पहनाकर अभिनंदन किया गया. इस दौरान लोगों में जबरदस्त खुशी देखने को मिली.






