• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 29, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-steel-BIG-BONUS-agreement-टाटा स्टील में ऐतिहासिक बोनस समझौता, कर्मचारियों को 20 फीसदी बोनस के साथ कर्मचारियों को मिलेगा अतिरिक्त 20 हजार रुपये कैश, 2024 तक के लिए यूनियन ने लागू करा लिया पुराना ही बोनस फार्मूला, यूनियन अध्यक्ष टुन्नु एंड टीम ने दिखायी लीडरशिप, जानें क्या हुआ बोनस समझौता

September 9, 2022
in कारपोरेट व यूनियन
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों का बोनस समझौता पर शुक्रवार की सुबह हस्ताक्षर हो गया. टाटा स्टील में बेहतर उत्पादन, मुनाफा और प्रोडक्टिविटी होने के कारण पुराने ही फार्मूला के तहत बोनस का समझौता इस साल भी कर दिया गया. बोनस समझौता पर टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह समेत तमाम ऑफिस बियररों ने बोनस समझौता पर हस्ताक्षर कर दिया. (नीचे भी पढ़ें) इसे भी देखें : टाटा स्टील में ऐतिहासिक बोनस समझौता हुआ, टाटा स्टील के कर्मचारियों को बोनस दिलाना कितना मुश्किल हुआ, कैसे और क्या लाभ होगा, जानिये टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री पदाधिकारियों की जुबानी, टाटा स्टील के बोनस को लेकर honeydew-opossum-969929.hostingersite.com/ की संवाददाता अन्नी अमृता ने विस्तार से अध्यक्ष टुन्नु, महामंत्री सतीश और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश से की बात, देखिये-video-news-youtube पर देखिये-video

समझौता के तहत पुराने बोनस फार्मूला को वर्ष 2023-2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया है, जिसके तहत प्रोफिट का 1.5 फीसदी, प्रोफिटेबिलिटी पर प्रोफिट प्रति टन सेलेबल स्टील, प्रोडक्टिविटी प्रति टन क्रूड स्टील का एक व्यक्ति प्रति वर्ष उत्पादन करना और सेफ्टी यानी एलटीआइआर के आधार पर वर्ष 2024 तक का समझौता होगा. इस बार के बोनस समझौता को पुराना फार्मूला के तहत ही दिया गया है. चूंकि, भारत सरकार का कानून है कि 20 फीसदी से ज्यादा बोनस की राशि नहीं दी जा सकती है, इस कारण इस बार 20 फीसदी तक बोनस की राशि दी गयी है, लेकिन उसके ऊपर से हरेक कर्मचारी को 20 फीसदी बोनस के अलावा 20 हजार रुपये एकमुश्त सीधे बैंक एकाउंट में भेज दिया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)

तय फार्मूला के तहत कर्मचारियों को इस बार 317.51 करोड़ रुपये दिया जायेगा. टाटा स्टील ग्रुप के कुल 223710 कर्मचारियों को यह बोनस मिलेगा. सिर्फ जमशेदपुर में 188.64 करोड़ रुपये 12213 कर्मचारियों के बीच बांटे जायेंगे. कोरोना काल में किये गये कर्मचारियों के काम पर खुश होकर कर्मचारियों को गुडविल राशि 20 हजार रुपये प्रत्येक कर्मचारियों को दिया जायेगा, जो बोनस से अलग होगा. चूंकि, बोनस समझौता प्रतिशत के आधार पर नहीं होता है, लेकिन अगर राशि को निकाला जायेगा तो यह 20 फीसदी ही राशि हो रही है. उसके ऊपर से सबको 20 हजार रुपये बोनस मिलने जा रहा है. इसका समझौता शुक्रवार को हो गया. (नीचे भी पढ़ें)

यह है बोनस समझौता :
टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट ट्यूब समेत में कुल कर्मचारियों की संख्या जो 12558 पिछले साल थी, वह घटकर अब 12213 हो चुकी है. वहीं, बोनस की राशि पिछले साल 270.28 करोड़ रुपये थी, जो इस बार बढ़कर 317.51 करोड़ रुपये इस बार कर्मचारियों के बीच बंटेंगे. सिर्फ जमशेदपुर प्लांट में कर्मचारियों को पिछले साल 158.31 करोड़ रुपये मिला था. इस बार बोनस की कुल राशि 188.64 करोड़ रुपये बांटे जायेंगे. औसतन राशि टाटा स्टील के कर्मचारियों का 1 लाख 26 हजार 66 रुपये पिछले साल था. इस साल कर्मचारियों का औसत बोनस 1 लाख 54 हजार 457 रुपये के अलावा 20 हजार रुपये यानी 1 लाख 74 हजार 457 रुपये मिलेगा. वहीं, अधिकतम ओल्ड सिरीज के कर्मचारियों की राशि पिछले साल 3 लाख 59 हजार 29 रुपये थी. (नीचे भी पढ़ें)

इस साल ओल्ड सीरिज वाले कर्मचारियों को अधिकतम राशि 4 लाख 58 हजार 411 रुपये और 20 हजार रुपये ऊपर से मिलेगा यानी 4 लाख 78 हजार 411 रुपये अधिकतम राशि मिलेगी. एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को पिछले साल अधिकतम राशि 92 हजार 910 रुपये थी. इस साल कर्मचारियों को 1 लाख 16 हजार 527 रुपये और 20 हजार रुपये यानी 1 लाख 36 हजार 527 रुपये मिलेगी. पूरा ड्यूटी करने वाले एनएस ग्रेड के कर्मचारियों का न्यूनतम बोनस पिछले साल 34290 रुपये था, जो इस साल बढ़कर 41448 रुपये हो चुकी है, जिसके ऊपर से 20 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेगा यानी कुल न्यूनतम बोनस राशि 61 हजार 448 रुपये मिलने जा रहा है. बोनस कर्मचारियों के एकाउंट में इस सप्ताह ही चला जायेगा. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)

टाटा स्टील के इतिहास में इतना ज्यादा बोनस 20 फीसदी से ज्यादा नहीं मिला, टुन्नु एंड टीम ने रचा इतिहास
टाटा स्टील के 117 साल के इतिहास में आज तक 20 फीसदी से ज्यादा बोनस नहीं मिला है. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु और उनकी टीम ने लगातार मेहनत कर कर्मचारियों को उनका वाजिब हक दिलाने में कामयाबी हासिल की है. इसको लेकर महामंत्री सतीश सिंह की तार्किक सोच और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह के साथ का ही असर देखने को मिला है कि आज इतना अच्छा बोनस हो पाया है. अब तक 20 फीसदी से ज्यादा का बोनस नहीं मिला था. वैसे भी भारत सरकार का कानून कहता है कि किसी भी हाल में 20 फीसदी से ज्यादा का बोनस नहीं दिया जा सकता है.

Team Sharp Bharat

Team Sharp Bharat

Related Posts

nuvoco cement performance : न्युवोको का राजस्व 13.5 प्रतिशत बढ़ा, मुनाफा 78 प्रतिशत उछला, वित्त वर्ष 2026-2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे किये घोषित
कारपोरेट व यूनियन

nuvoco cement performance : न्युवोको का राजस्व 13.5 प्रतिशत बढ़ा, मुनाफा 78 प्रतिशत उछला, वित्त वर्ष 2026-2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे किये घोषित

October 23, 2026
Tata steel new timing : टाटा स्टील के कर्मचारियों की 1 नवंबर से ड्यूटी का समय बदलेगा, मैनेजमेंट और यूनियन ने लिया फैसला, आगे की यह है योजना
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel new timing : टाटा स्टील के कर्मचारियों की 1 नवंबर से ड्यूटी का समय बदलेगा, मैनेजमेंट और यूनियन ने लिया फैसला, आगे की यह है योजना

October 13, 2026
Tata steel officer recruitment : टाटा स्टील में कर्मचारी बनेंगे ऑफिसर, निकली आंतरिक बहाली
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel officer recruitment : टाटा स्टील में कर्मचारी बनेंगे ऑफिसर, निकली आंतरिक बहाली

October 13, 2026
Next Post

Jharkhand-BJP : अपहरण का जिस पर लगा आरोप, अब वो देगा भाजपाइयों को प्रशिक्षण, बनाया गया अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश मंत्री

tata-steel-tgs-bonus-agreement-टाटा स्टील के टिस्को ग्रोथ शॉप में भी हो गया बोनस समझौता, 267 कर्मचारियों को ऐसा मिलेगा लाभ

tinplate-bonus-agreement-टिनप्लेट कंपनी के कर्मचारियों का भी छप्पर फाड़ बोनस, टिनप्लेट कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 20 फीसदी बोनस के अलावा अतिरिक्त 5 हजार रुपये, राकेश्वर पांडेय ने भी दिखायी नेतृत्वक्षमता जानें किसको कितना मिलेगा बोनस, क्या हुआ समझौता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamshedpur bjp loss : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा पर शोक संदेश का तांता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू एवं जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, गुरुवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : जनसंघ काल से भाजपा को सींचने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष...

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : देश की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा के...

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विहंगम योग टाटा संत समाज...

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 का आयोजन दिनांक 01 नवंबर रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में दो पालियों में...

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

by Team Sharp Bharat K
October 28, 2026

जमशेदपुर : किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्यों की...

tata steel foundation initiative : टाटा स्टील फाउंडेशन, आइएसएलआरटीसी और सीआरसी रांची ने की साझेदारी, सबल-संकेत के ज़रिए बधिरजनों के समावेशन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रुप से करेंगे काम

tata steel foundation initiative : टाटा स्टील फाउंडेशन, आइएसएलआरटीसी और सीआरसी रांची ने की साझेदारी, सबल-संकेत के ज़रिए बधिरजनों के समावेशन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रुप से करेंगे काम

by Team Sharp Bharat K
October 28, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन, इंडियन साइन लैंग्वेज रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (आइएसएलआरटीसी) और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं...

jamshedpur east mla development work : स्वस्थ जमशेदपुर के संकल्प को साकार करने में जुटीं विधायक पूर्णिमा साहू, भुइयांडीह को मिलेगी 1.43 करोड़ की लागत से आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, अत्याधुनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास

jamshedpur east mla development work : स्वस्थ जमशेदपुर के संकल्प को साकार करने में जुटीं विधायक पूर्णिमा साहू, भुइयांडीह को मिलेगी 1.43 करोड़ की लागत से आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, अत्याधुनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास

by Team Sharp Bharat K
October 28, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में बेहतर, सुलभ एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ विधायक...

jamshedpur firing : सिदगोड़ा में फायरिंग, अंधाधुंध फायरिंग कर भागे अपराधी, देखिये – video

jamshedpur firing : सिदगोड़ा में फायरिंग, अंधाधुंध फायरिंग कर भागे अपराधी, देखिये – video

by Team Sharp Bharat K
October 28, 2026

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत भुंइयाडीह ग्वाला बस्ती स्थित बाबा फैंसी स्टोर के मालिक के आवास और दुकान पर...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur bjp loss : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा पर शोक संदेश का तांता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू एवं जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, गुरुवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

tata steel foundation initiative : टाटा स्टील फाउंडेशन, आइएसएलआरटीसी और सीआरसी रांची ने की साझेदारी, सबल-संकेत के ज़रिए बधिरजनों के समावेशन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रुप से करेंगे काम

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News