जमशेदपुर : टाटा स्टील से निकलने वाले एलडी स्लैग का इस्तेमाल बोर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (भारत की सीमावर्ती क्षेत्रों में सेना के लिए सड़क बनाने वाली भारत सरकार की एजेंसी) को सप्लाइ करेगी. इसके जरिये बोर्डर रोड आर्गेनाइजेशन सड़कों को बनाने में इसका इस्तेमाल करेगी. टाटा एग्रिटो के नाम से एक नया ब्रांड स्लैग का तैयार किया गया है, जिसके जरिये सड़कों का निर्माण किया जायेगा. अरुणाचल प्रदेश के लिए टाटानगर रेलवे स्टेशन से इसको पहले रवाना किया गया. वर्चुअल तरीके से केंद्रीय साइंस व टेक्नॉलॉजी मंत्री डॉ जीतेंद्र सिंह ने इसको हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर इस मौके पर टाटा स्टील के वीपी आयरन मेकिंग उत्तम सिंह, सीएसआइआर सीआरआरआइ के निदेशक मनोरंजन परिदा, सीआरआइ सतीश पांडेय, टाटा स्टील के आइबीएमडी के इआइसी राजेश कुमार, डायरेक्टर वर्क्स प्लानिंग नवीन कुमार शाह ने प्लेटफार्म नंबर 4 से इसको रवाना किया.

इस मौके पर वर्चुअल तरीके से बोर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के डायरेक्टर जेनरल राजीव चौधरी, सीएसआइआर के डायरेक्टर जेनरल डॉ एन कलाइसेलवी, नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके सारस्वत मौजूद थे. इन लोगों ने इसकी पहल की सराहना की. इस मौके पर टाटा स्टील के वीपी आयरन मेकिंग उत्तम सिंह ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में 22 रैक को रवाना किया गया है. अब चूंकि इस तरह के स्लैग की सारी टेस्टिंग हो चुकी है और स्लैग को सड़कों को बनाने में इस्तेमाल किया जायेगा, इससे जीरो वेस्ट और वेस्ट से बेहतर इस्तेमाल करने की दिशा में अहम कदम होगा. उन्होंने बताया कि इस तरह के प्रोडक्ट कचड़ा के तौर पर माना जाता था, लेकिन अब इसका बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा. इससे स्टेट हाइवेल, रुरल रोड, नेशनल हाइवे समेत ग़न्य स्थानों पर इसका इस्तेमाल होगा. टाटा स्टील के मुताबिक, टाटा स्टील अरुणाचलय प्रदेश में बोर्डर रोड आर्गेनाइजेशन के के प्रोजेक्ट को 1200 टन तक की सप्लाई की जायेगी.





