जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडेय के नेतृत्व में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा के दो दिवसीय झारखंड प्रवास के दौरान भारत जोडो यात्रा का आयोजन किया जायेगा. तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार पदयात्रा का आयोजन 20 नवम्बर को दक्षिणी छोटानागपुर एवं 21 नवम्बर को कोल्हान प्रमंडल में किया जाएगा. इसी संदर्भ में शैलेश पांडेय द्वारा पिछले दिनों रांची, गुमला, सिमडेगा एवं लोहरदगा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई एवं रविवार को जमशेदपुर स्थित आवसीय कार्यालय में कोल्हान प्रमंडल के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई. 20 नवम्बर को देर शाम 6 बजे आदित्यपुर में मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसके पश्चात पदयात्रा एस टाईप चौक से आदित्यपुर पुल तक निकाली जाएगी. 21 नवम्बर को सुबह 10 बजे चाईबासा कॉलेज ग्राउंड में मजदूर महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जहां से दोपहर 12 बजे पदयात्रा निकाली जाएगी. जमशेदपुर में दोपहर 3 बजे बिरसानगर से पदयात्रा निकाली जाएगी, जो शाम 6 बजे साकची गोलचक्कर पहुंच कर सभा की शक्ल में तब्दील हो जायेगी. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने कहा की आज के दौर में जब भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है वही कांग्रेस नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से काश्मीर तक भारत जोडो यात्रा के माध्यम से अपनेपन एवं प्यार के रास्ते पर चल रहे है. कार्यक्रम के लिए को-ऑर्डिनेशन एवं अनुशासन समिति का गठन किया गया है, जिसमें अवधेश सिंह, उदय कांत शर्मा, राजा सिंह राजपूत, आशुतोष सिंह, जवाहरलाल महाली, बलदेव सिंह, हसलुदीन खान, सहस्त्रांशु पांडेय, गोपाल यादव, रामा शंकर पांडेय, कौशल कुमार को शामिल किया गया है.



