जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह पुलिस ने सोमवार को लूटकांड का भी खुलासा किया है. परसुडीह क्षेत्र से 11 नवंबर की अहले सुबह करीब तीन बजे कीताडीह स्थित अपने घर से निकल रहे बिनोद प्रसाद को अपनी चाभी नहीं मिल रही थी. उनकी चाभी खोजने के में दो लोग मदद करने लगे. कुछ देर बाद चाभी मिल गयी तो तीनों व्यक्ति टाटा हाता रोड तुरी स्थित मूर्ति होटल गये और वहां पर पार्टी किये. जब बिनोद प्रसाद नशे में धुत हो गये, तब उन्हें होटल के पीछे ले जाकर दो लोगों ने पिटाई की और उनकी कार को लेकर चले गये. (नीचे देखे पूरी खबर)

उनकी ड़िजायर कार लेकर अपराधी भाग गये. इसके बाद पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफीट रोड नंबर 5 के रहने वाले गुरविंदर सिंह है. उनके पास से उनकी डियार कार जेएच01इटी 8266 बरामद किया. उसहने अपना अपराध स्वीकार किया है. इस कांड के उदभेदन में डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर अनिमेष कुमार गुप्ता, परसुडीह थाना के अवर निरीक्षक अरुण कुमार महतो, रवींद्र कुमार सिंह, राहुल सिंह, सुरेंद्र कुमार शर्मा, सतीश कुमार पांडेय, हवलदार राजकुमार सिंह और राजकिशोर यादव समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने अहम भूमिका निभायी.






