जमशेदपुर : टीआरएफ मैन्यूफैक्चरिंग की टीम जीएम विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को सालवोनी स्थित महामिलन सेवाश्रम संध पहुंची और वहां के अनाथ व जरूरतमंद बच्चों के लिए दैनिक उपयोग कि वस्तुएं भेंट की। इस मौके पर सभी बच्चों एवं संध के सेवा दल के लोगो को जलपान कराया गया एवं उनका हाल चाल जानने का प्रयास किया गया। संध के महाराज ने टीम को संध के कार्य शैली के विषय में विस्तार से बताया। इस अवसर पर संध के महाराज ने संगीत भी प्रस्तुत किया। (नीचे भी पढ़ें)

विनोद कुमार सिंह ने भविष्य में हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया, जिससे बच्चों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। पूरी टीम इस मौके पर ऊर्जावान दिखाई दी एवं ऐसे सामाजिक कार्य ज्यादा से ज्यादा कर अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में जयंत कुमार सिन्हा, विनय कुमार त्रिपाठी, सुधीर कुमार, डीके शर्मा, राजेन्द्र सिंह, पुनीत लोंगिया, ओम प्रकाश, वीबीआर राजू, शेखर पल्लादी, रजत गौरव, अंजनी कुमार, डीके प्रजापति, धर्मेन्द्र कुमार सिन्हा, साईं धर्मेन्द् समेत अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजन में डीके प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही। टीम के इस प्रयास के लिए संध के महाराज ने आभार प्रकट किया।




