
जमशेदपुर : जमशेदपुर के पोटका थाना अंतर्गत तेतला पंचयात के खापरसाईं गाँव मे पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, घटना के बाद से पुलिस जुटी जाँच में जुटी है। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
बताया जा रहा है कि बीती रात 23 वर्षिय पति कर्मवीर सरदार और पत्नी अंगूरी सरदार ने किसी बात को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पोटका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की हर बिंदु से जाँच कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्डम के लिए दोनों शव को एमजीएम भेज दिया हैं। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
मृतक के भाई कर्मवीर सरदार ने कहा कि मुझे पता नहीं हैं फांसी क्यों लगाया, लेकिन कभी- कभी छोटी मोटी के बात को लेकर झगड़ा करते थे. वहीं ग्राम प्रधान शत्रुघ्न सरदार ने कहा कि घटना कि सुचना मिलने पर हमलोग आये हैं और पुलिस मामले कि जाँच कर रही हैं।






