जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधिकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन की आग्रह पर टाटा स्टील मैनेजमेंट ने मिलेनियम स्कॉलरशिप की राशि बढ़ा दी है. इसके तहत वर्ष 2022 2023 से नई राशि की घोषणा की गई है. ए कैटेगरी के कॉलेजों के लिए अब तक 50000 रूपये प्रति वर्ष स्कॉलरशिप मिलती थी, जिसको बढ़ाकर अब 75हजार रूपये प्रति वर्ष कर दिया गया है. वही बी कैटेगरी के कॉलेजों में दाखिले के लिए छात्रवृत्ति 24हजार रूपये मिलती थी जिसको बढ़ाकर 36हजार रूपये कर दिया गया है.(नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि लगातार कमिटी मीटिंग में उठ रहे मुद्दे के मद्देनजर टाटा वर्कर्स यूनियन नेतृत्व द्वारा काफी वक्त से मिलेनियम स्कॉलरशिप की राशि में बढ़ोतरी के लिए जेसीसीएम फ़ोरम तक मजबूती के साथ अपने पक्ष को रखा जा रहा था. पूर्व में वर्ष 2014 -15 में यह स्कॉलरशिप रिवाइज्ड हुई थी. प्रबंधन और यूनियन नेतृत्व के बीच लगातार हुई बातचीत के आधार पर सत्र 2022- 23 से लागू मिलेनियम स्कॉलरशिप को बढ़ा दिया गया है. करीब 7 साल के बाद यह रिवीजन हुआ है. आपको बता दें कि टाटा स्टील मिलेनियम स्कॉलरशिप के तहत कर्मचारियों के बच्चे को स्कॉलरशिप देती है ताकि वह उच्च शिक्षा ग्रहण कर सके.



