
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर जी टाउन क्लब मैदान में बीती शाम भोजपुरी मगही समेत अन्य भाषा के लोकगीतों की प्रस्तुति मैथिली ठाकुर ने की. इस दौरान उनके दोनों भाई ऋषभ ठाकुर और आयाची ठाकुर भी उपस्थित थे. मैथिली की लाइव परफॉर्मेंस ने सबके दिलों को जीत ली. वही कार्यक्रम के आयोजक प्रत्युष सिंह रहे. वहीं मख्य अतिथि के रुप में झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह और उनकी पत्नी वंदना सिंह ने कार्यक्रम के अंत में मैथिली ठाकुर को शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर सम्मानित किया. वहीं अन्य अतिथि में शार्प भारत डॉट कॉम के प्रबंध निदेशक सुनील अग्रवाल और यशवी रेस्ट्रो बार की एमडी ज्योति तिवारी को सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान एसएसपी प्रभात कुमार भी उपस्थित थे. उन्हें कई लोकगीत की प्रस्तुति की. जिसमें श्री राम की कृपा से सब काम हो रहा है पर श्रोताएं मंत्रमुग्ध रहे. वहीं उन्होंने रोज सवेरे उबटन मलके, ए बबुआ रे, मंगल गौरी की अराधना, जुग-जुग जिय सु ललनवा, छठ की गीत सुनाई. वहीं श्रोताओं की कहने पर उन्होंने आई गिरी नंदिनी, ‘लगाया दिल बहुत पर लगा नहीं’, ‘तेरे जैसे कोई हमको मिला नहीं’ पर कार्यक्रम को खत्म किया.



