जमशेदपुर : टाटा स्टील ने नयी खोज को बढ़ावा देने और अपनी बुद्धिमता को आगे लाने के लिए नया बदलाव किया है. एक जनवरी से यह नया बदलाव लागू किया है. इसके तहत टाटा स्टील कई तरह के नॉलेज को एकजगह समेकित तौर पर रखने के लिए नयी पहल की है. इसके तहत आर्थिक विकास किया जा सकेगा जबकि संगठनात्मक तौर पर विकास में भी यह सहायक साबित होगा. टेक्नॉलॉजी इंटीलिजेंस को आगे ले जाने के लिए अब इंटलेक्चुअल प्रोपर्टी (आइपी सेल) में बदलाव किया गया ह.ै इसके तह एक जनवरी से इंटलेक्चुअल प्रोपर्टी और टेक्नॉलॉजी इंटीलिजेंस के तौर पर इसको विकसित करते हुए आर सीरीज तय किया है. इसके तहत चार अधिकारियों के पदनाम को बदला गया है. इसके तहत मनीष सुदान, अमित कुमार सिंह, रंजीत कुमार मनुपति के अलावा के श्रवण कुमार का बदनाम बदला गया है. उनको आर ग्रेड दिया गया है. मनीश सुदान आर3एस होंगे जबकि अमित कुमार सिंह आर 3 जबकि रंजीत कुमार मनुंपति को आर4.1 और के श्रवण कुमार को आर4.1 बनाया गया है. चीफ एचआरबीपी कारपोरेट फंक्शन दीपी वर्मा के हस्ताक्षर से यह बदलाव किया गया है.




