जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओर से जमशेदपुर के विकास को लेकर मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है. बिष्टुपुर से कहां कहां फ्लाइओवर बन सकता है, इसके लिए भी हम लोग काम कर रहे है. इसकी संभावनाओं को तलाश रहे है. जमशेदपुर के विकास को लेकर हर स्तर पर तैयारी की गयी है. इसके तहत नये सड़क, पार्क को बनाया जायेगा. इसके अलावा कीनन स्टेडियम को भी फिर से इस्तेमाल करने लायक बनाने की कोशिश तेज की जायेगी. जेएससीए के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के निधन के बाद से इसकी वार्ता नहीं हो पायी थी. इस कारण अब नये सिरे से इसको विकसित किया जा रहा है. टीएमएच का भी विस्तार किया जा रहा है. डाइबिटीज सेंटर के बाद अब नये सिरे से नये सेंटर बनाये जा रहे है ताकि मरीजों का बेहतर इलाज संभव हो सके. (नीचे भी पढ़ें)
जमशेदपुर में जनवरी के अंत तक हवाई सेवा भी शुरू हो जायेगी
टाटा स्टील के वीपी सीएस चाणक्य चौधरी ने बताया कि टाटा स्टील और भारत सरकार के सहयोग से उड़ान योजना के तहत जमशेदपुर एयरपोर्ट से भुवनेश्वर और कोलकाता के बीच हवाई उड़ान शुरु होने वाली थी. लेकिन इस उड़ान को अभी रोका गया था. 29 दिसंबर को इसको लेकर मीटिंग हुई है, जिसमें तय हो चुका है कि हवाई कंपनी द्वारा हवाई सेवा शुरू किया जायेगा. इसके लिए हवाई जहाज आ चुका है. जनवरी के अंत से इसकी सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया जायेगा. लोग आराम से जमशेदपुर से भुवनेश्वर और कोलकाता आना जाना कर सकेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
पानी और बिजली के अलावा सड़कों को दुरुस्त करने के साथ प्रदूषण नियंत्रण पर भी काम हो रहा
टाटा स्टील के वीपी सीएस चाणक्य चौधरी ने बताया कि पानी और बिजली की एलावा सड़कों को भी दुरुस्त करने के साथ प्रदूषण नियंत्रण पर भी काम हो रहा है. बहुत जल्द इस दिशा में भी हम लोग कदम उठायेंगे. उन्होंने बताया कि पानी और बिजली की क्वालिटी बेहतर ही है. नये एरिया में कितना कहां दिया जाना है, यह अभी देखा जा रहा है. गाड़ियों के प्रदूषण को रोकने के लिए हम लोग कोशिश करेंगे. इलेक्ट्रिक वाहनों को भी यहां लाने की कोशिश कर रहे है. निजी गाड़ियों को भी बदलने की कोशिश कंपनी कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)
टीएमएच की सेवाओं को और बेहतर करना है
टाटा स्टील के वीपी सीएस चाणक्य चौधरी ने कहा कि टीएमएच की सेवाओं को और बेहतर करना है. इस लक्ष्य के तहत हम लोग काम कर रहे है. इसके तहत नया एमआरआइ बनाया जा चुका है. इसके अलावा कई सारी नयी सुविधाओं को भी हम लोग लागू कर रहे है.




