जमशेदपुर : टाटा स्टील के एमडी ने कहा है कि टाटा स्टील आने वाले दिनों में निवेश अपना जमशेदपुर में जारी रखेगा, लेकिन टाटा स्टील के जमशेदपुर के प्लांट का विस्तार नहीं करेगा. अपितु टाटा स्टील के अन्य सहयोगी कंपनी टिनप्लेट, तार कंपनी, टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट समेत अन्य प्लांट का विस्तार और वहां निवेश जारी रखेगा. करोड़ों रुपये का निवेश टाटा स्टील यहां कर रही है. श्री नरेंद्रन केक कटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहा कि टाटा स्टील के लिए जमशेदपुर महत्वपूर्ण है. ऐसे में टाटा स्टील के मुख्य प्लांट का विस्तार हो पाना मुश्किल है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
लेकिन नये नये चीजें वहां जोड़ी जा रही है. श्री नरेंद्रन ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ ही टाटा स्टील की आर्थिक हालात में भी सुधार होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि टाटा स्टील के भूषण स्टील, निलांचल स्टील, लांग प्रोडक्ट, कलिंगानगर प्लांट का विस्तार की योजना धरातल उतरेगी. उन्होंने बताया कि हर साल रोजगार भी सृजित हो रहे है. ऐसे में जरूरत है कि कंपनी भी विकास के पथ पर आगे बढ़े.



