जमशेदपुर : टाटा समूह की बड़ी ट्रेडिंग और डिस्ट्रीब्यूशन करने वाली कंपनी टाटा इंटरनेशनल ने टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट रह चुके राजीव सिंघल को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) नियुक्त किया है. 1 अप्रैल से उनको यह पद दिया गया है. वे टाटा इंटरनेशनल के एमडी आनंद सेन को रिपोर्ट करने को कहा गया है. सारे हेड को राजीव सिंघल को ही रिपोर्ट करने को कहा गया है. राजीव सिंघल को हाल ही में टाटा स्टील से टाटा इंटरनेशनल भेजा गया है. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा समूह में उनका करीब 35 साल का लंबा अनुभव रहा है. वे टाटा स्टील में वाइस प्रेसिडेंट मार्केटिंग व सेल्स रह चुके है. टाटा इंटरनेशनल के एमडी ने कहा कि उनको विश्वास है कि उनकी रणनीतिक अंतर्दृष्टि और परिचालन विशेषज्ञता अमूल्य होगी क्योंकि हम विकास को गति देना और अपनी उपस्थिति का विस्तार करना जारी रखेंगे. श्री सेन ने कहा कि उनको विश्वास है कि उनके नेतृत्व में, टाटा इंटरनेशनल व्यवसाय के सभी पहलुओं में अधिक से अधिक ऊंचाइयों को छुएगा.











