जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक संख्या 5 जयप्रभा नगर बस्ती के लोगों के आग्रह पर भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह बस्ती पहुंच कर बस्ती के लोगों की जन समस्याओं को सुना. बस्ती के लोगों ने बताया कि वहां पर लगा बोरिंग काफी दिनों से खराब पड़ा है बोरिंग को जमशेदपुर नोटोफाइड एरिया कमेटी के लोगों द्वारा बनाने के लिए ले गए हुए काफी वक्त हो गया है मगर अभी तक वापस बोरिंग को ठीक कर के चालू नही किया जा रहा है, जिससे वहां रह रहे लोगों के सामने प्येजल की बड़ी समस्या हो गई है. लोगों ने बताया की कुछ वर्ष पूर्व वहां सामुदायिक सौचालय भी बनवाया गया था मगर रखरखाव और सफाई न होने के कारण वह भी कई दिनों से बंद पड़ा हुआ है. बस्ती के लोगों को सौच के लिए नदी किनारे जाना पड़ता है. (नीचे भी पढ़ें)

साथ ही साथ बस्ती में बनी नाली की नियमित सफाई ना होने की वजह से नाली पूरी तरह से जाम हो गया है और जैसे ही हल्की बारिश होती है तो पूरा नाली का पानी घरों में घुस जाता है. लोगों ने बताया की अगर कभी नाली की सफाई होती भी है तो नाली का कचड़ा निकाल कर बगल में ही छोड़ दिया जाता है तो वापस नाली में भड़ जाता है. लोगों ने आग्रह किया की नाली के ऊपर अगर स्लैब लग जाए तो नाली में कचड़ा नही जायेगा. लोगों की समस्याओं को सुनकर नीरज सिंह ने उन्हें भरोसा दिलवाया की जल्द ही इन समस्याओं को जेएनएसी के अधिकारियों से मिलकर बस्ती के लोगों की ओर से एक ज्ञापन सौंप कर जल्द ही दूर करवाया जायेगा. साथ ही स्लैब की मांग पर उन्होंने कहा कि वे अपने निजी मद से नाली के ऊपर स्लैब लगवाने की कोशिश करेंगे. जिसके बाद बस्ती के लोगों ने नीरज सिंह का आभार जताते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया. बस्ती के दौरे पर गणेश मछुआ, चिंटू सिंह, मिथुन दीप, रोहित मछुआ एवं भाजयुमो कदमा मंडल अध्यक्ष दिपौल बिस्वास शामिल थें.











