
Chaibasa : जगन्नाथपुर पुलिस ने सिद्धदोष आभियुक्त मदन कुमार प्रधान को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने बताया कि वर्ष 2011 में अभियुक्त मदन कुमार प्रधान की पत्नी ने अभियुक्त के विरुद्ध शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर कांड दर्ज करवाया था, जिसमे चाईबासा कोर्ट के द्वारा अभियुक्त को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई गई थी. परन्तु अभियुक्त गिरफ्तारी के डर से ओड़िशा भाग गया था. इस कारण अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो रही थी, लेकिन जगन्नाथपुर पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयासरत थी. थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक को गुप्त सूचना मिली कि अभियुक्त मदन कुमार प्रधान ओड़िशा से अपने घर वापस आया है तथा वर्तमान में गुटुसाई में घूम रहा है. अगर त्वरित कार्रवाई की जाती है तो अभियुक्त की गिरफ्तारी सम्भव है. उक्त सूचना पर त्वरित करवाई करते हुए थाना प्रभारी मोदक ने सअनि तारकनाथ सिंह, सअनि उमेश प्रसाद एवं जिला बल को गुटुसाई भेज कर अभियुक्त मदन कुमार प्रधान को गिरफ्तार करवा लिया और शुक्रवार को जेल भेज दिया.



