
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर के शेर-ए-पंजाब चौक के पास बुधवार की दोपहर इंडियन बैंक के एटीएम में चोरी करने के लिए घुसे युवक को अचानक करंट लग गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे एंबुलेंस से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया।
स्थानीय लोगों के अनुसार युवक बैंक के एटीएम में लगे तार से छेड़छाड़ कर रहा था। वह एक तार को तोड़ चुका था। दूसरे तार को तोड़ने के क्रम में उसे जोर का झटका लगा और वह वही गिर गया। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। बैंक कर्मियों को इसकी सूचना दी गई। युवक चाईबासा का रहने वाला बताया जाता है और खुद का नाम राहुल रवि बता रहा है। करंट लगने से वह कुछ बोल पाने की हालत में नहीं है।








