संतोष वर्मा
चाईबासा : गृह मंत्रालय, भारत सरकार के वरीय सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार के पश्चिमी सिंहभूम जिला आगमन पर जिला उपायुक्त अरवा राजकमल द्वारा केंद्रीय सुरक्षा बल के पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय में पुष्प गुच्छ देकर स्वागत एवं शिष्टाचार मुलाकात की गयी. वरीय सुरक्षा सलाहकार चाईबासा जिले में सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस बल द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में चलाए जा रहे नक्सल अभियान एवं विकास कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक में भाग लेने हेतु आए हैं.

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) साकेत कुमार सिंह, सीआरपीएफ के डीआइजी हनुमंत सिंह रावत, सिंहभूम (कोल्हान) के पुलिस उपमहानिरीक्षक कुलदीप द्विवेदी, जिला पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महाथा, तीनों सीआरपीएफ बटालियन के समादेष्टा, सहायक पुलिस अधीक्षक(अभियान) प्रणव आनंद झा सहित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर नाथु सिंह मीणा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमर कुमार पांडे उपस्थित थे. के विजय कुमार झारखंड से काफी वाकिफ है. वे काफी समय तक झारखंड के राज्यपाल के सलाहकार भी रह चुके है. राष्ट्रपति शासन के वक्त उनको राज्यपाल का सलाहकार नियुक्त किया गया था. झारखंड में बनी नयी सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन के साथ भी इनकी मुलाकात हुई है. कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन को मारने वाले के विजय कुमार नक्सल विरोधी अभियान के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको स्पेशल टास्क दिया है.















