
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा के सरजामदा निवासी पुटरु पात्रो (30) का शव लावारिस हालत में पाया गया. वह उसी इलाके में रहने वाला था. रविवार की देर शाम को वह शौच करने के लिए निकला था. शौच के लिए निकलने के बाद वह लौटा नहीं. उसकी लाश गोपाल सिंह के आवास के सामने पाया गया. पुलिस को इसकी सूचना दी गयी, जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
परसुडीह निवासी पुटरु पात्रो के पिता सरयू पात्रों का देहांत पहले ही हो चुका है और वह उसी इलाके में अकेले ही रहता था. उसकी मौत अस्वाभाविक बताकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस परिजनों की तलाश कर रही है. वैसे आसपास के लोगों ने बताया कि वह युवक अकेले ही रहता था, जिसके बाद उसका शव पाया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वैसे अब तक हत्या या किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाये गये है.















