
संतोष वर्मा
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले डलाईकेला शाखा के नाम से गोइलकेरा में चल रहे बैंक ऑफ इंडिया के सुरक्षागार्ड ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. गोली बाये सीने में लगी है. घटना सोमवार के दिन के करीब 11.50 बजे की बताई जा रही है. हालांकि, मृतक सुरक्षागार्ड ने खुद को अपने निजी बंदूक से गोली मारी है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही गोईलकेरा थाना प्रभारी विकास कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

कोल्हान प्रमंडलीय पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोइलकेरा प्रखंड मुख्यालय में डलाईकेला गांव के नाम से बैंक ऑफ इंडिया का शाखा कार्यालय गोइलकेरा में चल रहा है. सोमवार की सुबह करीब 11.50 बजे सूचना मिली कि बैंक के स्टोर रूम में कार्यरत्त सुरक्षागार्ड लम्बोरा गुदुआ ने खुद अपने निजी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस सूचना को लेकर बैंककर्मी में अफरातफरी मच गयी. घटनास्थल पर सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई. बैंक की ओर से स्थानीय पुलिस को सूचना दी गयी. इस सूचना के मिलने के बाद थाना प्रभारी विकास कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की तपतीश में जुट गयें है. अभी तक मामले का खुलासा नहीं हो पाया है. मृतक सुरक्षा गार्ड ने खुद को गोली क्यों मारी है. मृतक सुरक्षा गार्ड एक्स आर्मी मैन (सेना के पूर्व जवान-बीएसएफ) लम्बोरा गुदुआ है, जिनके पिता स्वर्गीय गोला गुदुआ थे. मृतक ने वर्ष 2006 में वीआरएस लेकर 2008 में बैंक ऑफ इंडिया ज्वाइन किया था. परिवार मे इनके तीन लड़के चन्द्रशेखर गुदुआ, राकेश गुदुआ, विजय सिंह गुदुआ तथा तीन बेटियां है.














