
रांची/जमशेदपुर : भारत की राजधानी नयी दिल्ली के दक्षिणी दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में पिछले दिनों आयोजित तबलीगी जमात में शामिल कई लोगों को कोरोना पोजोटिव पाये गये है. इनमें से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है. इस तबलीगी जमात में भाग लेने वाले 1600 लोगों की तलाश की जा रही है. इसमें करीब 46 लोग ऐसे थे, जो झारखंड से भाग लेने के लिए दक्षिण दिल्ली गये थे. उसकी जांच चल रही है. इन 46 लोगों का भी पता लगाया जा रहा है. आखिर ऐसे लोग कहां रह रहे है, यह पता नहीं चल पा रहा है. इसको लेकर झारखंड पुलिस और सरकार में सनसनी फैल चुकी है. हालांकि, तबलीगी जमात से संबंधित सारे मामले की जांच करने की बात खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कह दी है. इस बीच झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी मसजिद से पकड़ी गयी मलेशिया की लड़की में कोरोना वायरस पोजिटिव पाया गया है. पहली पोजिटिव केस मिलने के बाद रांची ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड में सनसनी फैल गयी है. हिंदपीढ़ी मसजिद से मलेशिया की लड़की को बरामद किया गया था. सोमवार को कुल 24 लोगों को पकड़ा गया था. इससे पहले 11 लोगों को रांची के तमाड़ के पास भी 11 विदेशियों को पकड़ा गया था, जो लोग तुर्की, कजाकिस्तान और चीन के रहने वाले है. ऐसे में अब तक कुल 38 लोगों को झारखंड में पकड़ा जा चुका है, जो मुसलिम समुदाय से संबंधित है और वे लोग विदेशों से झारखंड में धर्मप्रचार करने के लिए आये थे. इसको लेकर पुलिस यह जांच कर रही है कि आखिर यह क्या मुहिम था और इतने ज्यादा विदेशीं कैसे आये थे. वैसे पुलिस और प्रशासन खुफिया जानकारी हासिल कर रही है. जमशेदपुर से सटे कपाली (सरायकेला-खरसावां जिला) में भी बड़े पैमाने पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ था, जिसमें विदेशों से लोग आये थे. जो लोग पकड़े गये है, वे लोग कपाली में भी रहे थे. इनकी गतिविधियां क्या थी और जब रोक थी तब इतनी भीड़ और इतने विदेशियों को कैसे यहां रखा गया था, इसका जवाब किसी के पास नहीं है, जिसकी जांच होने की जरूरत है. वैसे 11 विदेशियों को जमशेदपुर के मुसाबनी और जादूगोड़ा के बीच स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में रखा गया है.













