
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका मुसाबबनी थाना क्षेत्र के काकदोहा, चेतान टोला निवासी महिला सोहागी मार्डी की गला रेंतकर हत्या कर दी गयी. यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति कादे मार्डी उर्फ बोरदी मार्डी ने ही अपने दोस्त मुसाबनी छोलागोड़ा निवासी कारु टूडू के साथ मिलकर गला रेंतकर की थी. बताया जाता हैकि मंगलवारकी रात लगभग नौ बजे दोनों पति और पत्नी तालाब में नहाने गये थे. इस बीच सुबह में उसका शव पाया गया. उसका शव पाया गया तो पति ने ही पुलिस को खबर कर दी. पत्नी का गला कटा हुआ था. लेकिन पुलिस को शव हुआ. पुलिस ने पति से गंभीरता से पूछताछ की तो वह टूट गया, जिसके बाद उसने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने डुमरिया निवासी लखन बेसरा के बयान पर हत्या का एक मुकदमा दायर कर पति बोरदी मार्डी और उसके दोस्त कारू टुडू को जेल भेज दिया. उन लोगों ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि बोरदी मार्डी ने अपने साथी कारु टुडू के साथ मिलकर तालाब के पास ही पत्नी सोहागी मार्डी का गला काटा और फिर पास के ही एक खेत में ले जाकर फेंक दिया. हत्या करने के वक्त दोनों नशे में थे. हत्या में प्रयुक्त भुजाली को पुलिस ने जब्त कर लिया है.














