
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र कहे जाने वाले कोवाली थानाक्षेत्र में एक साथ 7 लाख रुपये नगद की चोरी हो गई. आपको बता दे कि जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन के रास्ते से आगे पोटका के पास कोवाली थाना पड़ता है. बताया जाता है कि कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर में एक किराए के मकान में रघुवर कुमार रहते है. रघुवर कुमार रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड में बतौर अकाउंटेंट काम करते है. आफिस का पैसा 7 लाख रुपया वह अलमारी में रखकर आने काम से चला गया था. उस मकान के भाड़े में 4 और लोग भी रहते है. वे लोग नहर निर्माण काम करते है. वे काम पर ही थे कि अचानक से उनको रसोइया ने फ़ोन किया कि उनकी अलमारी खुली हुई है और समान बिखरा हुआ है. इसके बाद वह सीधे अपने भाड़े के मकान पर पहुंचा, जिसके बाद देखा कि अलमारी खुला हुआ है और 7 लाख रुपया नगद गायब है. उसने रूम में रहने वाले और 4 लोगों से पूछताछ अपने स्तर से की लेकिन कुछ पता नही चल पाया. इसके बाद उसने पुलिस को खबर की. पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है. रूम में रहने वाले लोगो और रसोइया के अलावा शिकायतकर्ता अकाउंटेंट रघुवर कुमार से भी पूछताछ कर रही है. रघुवर ने बताया है कि वह 7 लाख रुपया कम्पनी का रखा था ताकि लेबर पेमेंट और गाड़ियों का रिपेयरिंग और अन्य जरूरी काम कर सके लेकिन चोरो ने उसकी चोरी कर ली है. पुलिस चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है.














