
जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के करीबी रामबाबू तिवारी, पप्पू सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ बर्मामाइंस थाना में एक आपराधिक शिकायत दर्ज करायी गयी है. यह शिकायत बर्मामाइंस के रघुवर नगर के रोड नंबर 7 के मकान संख्या 15 के रहने वाले विक्रम सिंह की बेटी प्रीति कुमारी ने दर्ज करायी है. इस शिकायत में उन्होंने कहा है कि कुछ दिनों से रामबाबू तिवारी, पप्पू सिंह और अन्य उनके द्वारा बनाये गये घर के बगल में नाली बनाने के नाम पर एक गड्ढा कर दिया गया है. रामबाबू तिवारी और अन्य लोगों द्वारा उनके घर की दीवार को तोड़ने की धमकी दी जा रही है. शिकायतकर्ता प्रीति कुमारी ने बताया कि जब वे लोग घर की दीवार नहीं तोड़ने का आग्रह किया तो रामबाबू तिवारी और पप्पू सिंह ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि हर हाल में दीवार टूटेगा. इन लोगों ने शिकायत की है कि उनके कारण उनका पूरा परिवार डर और भय के माहौल में जी रहे है.ह इन लोगों ने पुलिस से मांग की है कि रामबाबू सिंह और पप्पू तिवारी और अन्य लोगों के खिलाफ तत्काल उचित कार्रवाई की जाये. हालांकि, पुलिस द्वारा अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है.














