
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत एच रोड मुस्लिम बस्ती वैसे तो अपराध का मदीना के रूप से शुरू से ही कुख्यात रहा है. वैसे ब्राउन शुगर का हब होने के साथ हर तरह के अपराध का संचालन केंद्र यहीं रहा है. कुख्यात कदीम खान- डॉली यहीं से गिरोह का संचालन करते रहे है. वैसे इनकी आड़ में छोटे बड़े अपराधी भी यहां शरण ले रखे हैं. आदित्यपुर थाना से कुछ ही दूरी पर बसा यह इलाक़ा अपराधियों के लिए काफी सुरक्षित रहा है. एक- आध मौकों को छोड़ दिया जाए तो कभी भी पुलिस की निगाह इस बस्ती की ओर नहीं गई है. कल हुए गोली चालन की घटना के बाद भले पुलिस ने एक अपराध कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी भी घटना से जुड़ा सरगना सहित बाकी अन्य अपराध कर्मी फरार है. वैसे सूत्रों की अगर मानें तो सभी अपराध कर्मी आदित्यपुर रेलवे यार्ड में खड़ी गाड़ियों में छिप कर रहते है. पुलिस इनकी टोह में बस्ती और गली- मोहल्लों में खाक छानती रहती है, और ये अपराधकर्मी रेलवे के बोगियों में ऐसो आराम से रहते है, जो रात के वक्त बस्ती में बेखौफ घूमते हैं. वहीं कयास लगाया जा रहा था कि डॉली की गिरफ्तारी के बाद ब्राउन शुगर के कारोबार में कमी आएगी, लेकिन एक डोली के जाने के बाद सैकड़ों डॉली आज भी मुस्लिम बस्ती में मौजूद है. गिरोह का संचालन करीम खान ने अपने हाथ में ले लिया है.














