
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी निवासी नौशाद की कथित मौत के मामले आरोपी बर्मामाइंस थाना प्रभारी विनोदानंद को एसएसपी ने लाइन क्लोज कर दिया है। लाइन क्लोज के लिए डीआईजी ने आदेश दिया था। नौशाद मामले की जांच के लिए एसआईटी टीम गठित की गई थी। नियम के अनुसार मामले में जांच में किसी तरह की परेशानी ना हो इसलिए थाना प्रभारी को लाइन क्लोज किया गया है। ज्ञात हो कि पिछले महीने गोलमुरी निवासी नौशाद को बर्मामाइंस पुलिस ने पूछताछ के लिए उसके घर से हिरासत में लिया था। इसके बाद बर्मामाइंस थाना में नौशाद की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। बाद में एमजीएम में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। नौशाद की पत्नी ने थाना प्रभारी पर आरोप लगाया था कि थाना प्रभारी ने उसे उसके साथ मारपीट की है जिस कारण उसकी मौत हो गई है। हालांकि इस मामले की जांच के लिए एसआईटी टीम गठित कर दी गई है।






