जमशेदपुर : कदमा पुलिस ने भाटिया बस्ती में छापेमारी कर दुकान में चोरी करने वाले जमींदार सिंह को हिरासत में लिया है, पुलिस ने जमींदार सिंह के घर से चोरी का समान भी बरामद किया है, वहीं इस मामले में जमींदार सिंह का साथ देने वाला उसका भगिना फरार है, पुलिस उसकी तलाश के लिए छापेमारी कर रही है. इस मामले में भाटिया बस्ती स्थित मनोज स्टोर के मालिक मनोज अग्रवाल के बयान पर कदमा थाना में मामला दर्ज कराया गया था. मनोज ने बताया कि उनकी राशन की दुकान है, जमींदार सिंह बीते 3 साल से उसके दुकान में काम करता आ रहा है. बीते कुछ दिनों से उन्हें अपने कारोबार में घाटा हो रहा था पर उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था, क्यूंकि वे जितना सामान ला रहे थे उससे ज्यादा का को भुगतान कर रहे थे, इसी भी घर में बने गोदाम में गए तो देखा कि पीछे की खिड़की को तोड़कर एक रास्ता बनाया गया था. उन्हें जमींदार सिंह पर शक हुए. उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से कि. पुलिस ने जब जमींदार सिंह के घर छापेमारी की तो दुकान का काफी सामान उसके घर से बरामद किया गया. पूछताछ में पुलिस को पता चला कि जमींदार सिंह अब तक लाखो का सामान चोरी कर बेच चुका है. वह बीते दो सालों से अपने भगिना के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम देता आ रहा था, पुलिस उसके भगिना कि तलाश कर रही है.














