
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित पारडीह से शुक्रवार की शाम एक नाबालिग लड़की का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया. इस मामले में नाबालिग के परिजनों ने मानगो कुमरूम बस्ती निवासी कृष्णा कुमार के खिलाफ मानगो थाना में मामला दर्ज कराया था. सूचना मिलने पर मानगो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कृष्ण को बस्ती से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके घर से नाबालिग को भी बरामद किया है. पुलिस ने नाबालिग को मेडिकल के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है, जबकि कृष्णा को न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि नाबालिग शुक्रवार को दोपहर 2 बजे घर से गायब हो गई थी. उसके बाद परिजनों ने एक युवक पर शक जताते हुए मामला दर्ज कराया. मोबाइल नंबर को ट्रेस कर जब पुलिस कृष्णा के पास पहुंची तो उसके साथ नाबालिग लड़की भी थी. फिलहाल युवक को जेल भेज दिया गया है. सोमवार को नाबालिग का 164 का बयान दर्ज करवाया जाएगा.





