
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा पुलिस ने प्रधानटोला से पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार पकड़ाए युवक का नाम चंदन है. वह पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया है. पुलिस चंदन से थाने में पूछताछ कर रही है कि कहीं उसने किसी घटना को अंजाम देने के लिए तो हथियार नहीं रखा है. हालांकि इस मामलेम में पुलिस ने कुछ भी बताने से इंकार किया है.













