
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित मुखी बस्ती में अपराधी कल्लू घोष की पत्नी जुली घोष की हत्या को 15 दिन बीत चुके है पर हत्यारा अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. इधर घटना के 15 दिन गुजर जाने के बाद मुखी समाज का आक्रोश फूट पड़ा और मुखी समाज के लोगों ने बिष्टुपुर थाना पहुंचकर थाने का घेराव कर दिया. समाज के लोगों ने थाने में नारेबाजी भी की. समाज के मुखिया सुरेश मुखी ने कहा कि जुली घोष की हत्या के 15 दिन गुजर चुके है. इस बीच पुलिस कई बस्ती के कई निर्दोष लोगों को थाने में पूछताछ के लिए बुला रही है.
इसके लिए पुलिस बस्ती के लुडरू घोष की मदद ले रही है जबकि लूडरू घोष पर हत्या का शक है. उन्होंने कहा कि पुलिस लूडरू घोष की मदद से सभी निर्दोष युवकों को थाने में पूछताछ के लिए बुलाती है और दिन भर थाना में ही रखती है. इसी बात को लेकर आज थाने का घेराव भी किया गया. उन्होंने कहा कि समाज यह मांग करता है कि अगर पुलिस समाज के किसी युवक को पूछताछ के लिए उठती है तो पुलिस उनसे संपर्क करे ताकि उन्हें पता है कि समाज में किसको पूछताछ के लिए उठाया जा रहा है. 8 जनवरी को उन्होंने एसएसपी और मुख्यमंत्री को 15 दिन का समय दिया था कि हत्यारे को पकड़ा जाए.

23 जनवरी को वह समय सीमा समाप्त हो रही है, अगर 23 तारीख को हत्यारा नहीं पकड़ा जाता तो मुखी समाज आंदोलन पर उतर आएगा. बता दे की 3 जनवरी की शाम को जुली घोष की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी. जुली को सबसे पहले उसके बेटे सन्नी ने देखा था, सन्नी ने बस्ती में बाकी लोगों को घटना कि सूचना दी. सन्नी के बयान पर बिष्टुपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया था.







