
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित धातकीडीह के एक तीन मंजिला मकान से पुलिस ने बड़े पैमाने पर जानवरों को जब्त किया है, जिसका कत्ल कर बेचने की तैयारी की गयी थी. बीती रात ही यह रिकवरी पुलिस ने की है. हालांकि पुलिस द्वारा अब तक अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गयी है. बताया जाता है कि मवेशियों को तीन मंजिला के छत पर रखा गया था. नीचे पूरा मकान में लोग रहते थे. एक मंजिल पर कत्ल खाना चलाया जा रहा था. वहां से फिर जमशेदपुर में मवेशियों के मांस की बिक्री की जाती थी. इसकी जानकारी मिलने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस पर भारी दबाव बनाया. इसके बाद पुलिस की टीम ने अवैध तरीके से चल रहे बुचड़खाने का भंडाफोड़ किया. इस मामले में पुलिस कुछ कहने से बच रही है. बड़े पैमाने पर गायों को जब्त किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.






