
आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत मिथिला मोटर्स शोरूम के पार्किंग से बुधवार दोपहर बाइक चोरी करते एक युवक को रंगेहाथ दबोचा गया. उसके पास से एक मास्टर-की पायी गयी, जिससे एक साथ 6 गाड़ियों के ताले खुले. मिथला मोटर्स प्रबंधन की ओर से चोर को आदित्यपुर थाना के हवाले कर दिया गया. बताया जाता है, कि बीते 25 जनवरी को भी मिथिला मोटर्स के पार्किंग से एक मोटरसाइकिल की चोरी हुई थी. आज एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पार्किंग में घूमते पाया गया. संदेह होने पर उस से जब सख्ती से उससे पूछताछ की गई तो उसने सटीक जवाब नहीं दिया. सख्ती से पूछताछ के क्रम में उसके पास से एक मास्टर-की पायी गयी. वहीं पुलिस की गिरफ्त में आए चोर का नाम रमेश तिवारी बताया जा रहा है. उसने बताया कि वह जेल में बंद छोटे दास माझी के इशारे पर इलाके में गाड़ियों की चोरी की घटना को अंजाम देता है, जिसमें माझी और और गोविंदा नामक चोर भी सहयोग करते हैं. वही गिरफ्त में आए चोर ने मिथिला मोटर्स पार्किंग से 25 जनवरी को हुए बाइक चोरी मामले के अलावा आरआईटी मोड़ से भी 15 जनवरी को हुए एक बाइक चोरी मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. फिलहाल पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ आदित्यपुर थाना ले गई है.














