
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने दो दुकानों और शनि मंदिर के दान पेटी पर हाथ साफ करते हुए लाखों की नगदी और समान के अलावा सीसीटीवी का सेटअप चुरा ले गए. वैसे मामले की जानकारी मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच तफ्तीश में जुट गई है. वहीं घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों और आम लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. फिलहाल दुकानदार चोरी गए सामानों के आकलन में जुटे हुए हैं. वही मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालुओं में भी स्थानीय पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी देखी गई.












