
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत डंपिंग यार्ड में शुक्रवार देर रात कचरा चुनकर गुजारा करने वाले 40 वर्षीय सोमा मुंडा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. हमला करने वाले ने सोमा की पत्नी पर भी हमला किया. इस घटना के बाद सोमा की पत्नी चिल्लाई तो हमला करने वाला मौके से फरार हो गया. इधर चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे पर तब तक सोमा की मौत हो चुकी थी. हमलावर पास मे रहने वाला ही एक नाबालिग है. इधर सूचना पकड़ पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारे की तलाश में जुट गई. मिली जानकारी के अनुसार मृतक मूल रूप से रांची का रहने वाला है. वह अपनी पत्नी के साथ डंपिंग यार्ड में कचरा चुनकर गुजारा करता था. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है.














