
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत मुखिया डांगा निवासी राहुल कुमार(31) ने शुक्रवार देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमे उसने आत्महत्या का कारण अपनी प्रेमिका रितिका राज को बताए है. सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि वह मारने जा रहा है और उसके मारने का कारण रितिका राज है, उसके मोबाइल पर सारी जानकारी है. फिलहाल पुलिस ने रोहित का मोबाइल जप्त कर लिया है और मामले कि जांच कर रही है.














