
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत रोड नंबर 17 निवासी तनवीर अशरफ के घर पर उनकी पत्नी फरहत यास्मीन से लूट करने के मामले में तीनों अपराधियों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सीसीटीवी फुटेज में तीन अपराधी घर में घुसते दिखाई दे रहे है. थोड़ी देर बाद ही तीनों घर से भागते हुए भी नजर आ रहे है. इधर घटना के बाद जब पुलिस ने छानबीन की हो मौके से एक लोडेड मैग्जीन भी बरामद की गई है. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि तनवीर अशरफ के घर पर दिन दहाड़े तीन हथियार बंद अपराधी लूट करने के उद्देश्य से घुसे थे. उनमें से एक ने फरहत के कनपटी पर हथियार सटाकर उनके गले से सोने का लॉकेट और दो मोबाइल लूट लिया था. जब फरहत की बेटी मौके पर पहुंचे तो सभी मौके से फरार हो गए थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.














