
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत चेपपुल स्थित सुंदरबन फेस 2 के पास से शुक्रवार की शाम पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा. जब पुलिस ने युवकों की तलाशी ली दोनों के पास से पुलिस को लगभग 20 पुड़िया ब्राउन शुगर मिला. इधर पुलिस दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले गई है जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है. हालांकि पुलिस ने अब तक इस मामले का खुलासा नहीं किया है. पुलिस इस मामले का खुलासा शनिवार को करेगी. वहीं दूसरी ओर बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह हरिजन बस्ती निवासी एक युवती ने पड़ोस के रहने वाले अविनाश मुखी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अविनाश उसके पड़ोस में रहता है. दोनों के बीच प्रेम हुआ जिसके बाद अविनाश उसे शादी करने की बात कहकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म करता है. अब जब वह शादी का दबाव बना रही है तो अभिनाश माना कर रहा है.












