
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत देवघर गांव में अनीता मुर्मू के मौत का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है. इस मामले में पुलिस ने पति जितेन मुर्मू और ठाकुर मुर्मू को गिरफ्तार किया है. दोनों ने मिलकर पहले अनीता की हत्या की और फिर साक्ष्य छुपाने के लिए अनीता के शव को आग लगा दिया.जितेन ने पुलिस के समक्ष अपराध स्वीकार किया है. सोमवार को पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी मिथलेश कुमार ने बताया की अनीता मुर्मू पहले से शादीशुदा थी. इस बात को छुपाते हुए अनीता की शादी जितेन से करवा दी गई. यह बात जितेन को पता चली, जितेन का भी किसे अन्य के साथ अफेयर चल रहा था. ये दोनो बातों को लेकर पति पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था. घटना के दिन भी विवाद हुआ था. शनिवार देर रात पहले जितेन और उसके पिता से गला दबा कर अनीता की हत्या की और फिर उसके बाद शव को आग लगा दिया. उन्होंने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा. बता दे कि एमजीएम थाना अंतर्गत देवघर गांव निवासी जितेन मुर्मू की पत्नी अनिता मुर्मू (25) शनिवार देर रात अपने घर में जली हुई अवस्था में मृत पाई गई थी. परिजनों द्वारा रविवार शाम को इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी. अनीता के पिता धनाई माझी ने थाने में पति और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर करवाया है.
















