
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत कपाली बस्ती में मंगलवार की रात दो पक्षों मार जमकर मारपीट हुई. दोनो पक्षों के बीच पथराव भी हुआ. इस घटना में मारपीट करने वालों ने अपनी बहन से मिलने गए समीर दुबे को मारपीट कर घायल कर दिया. समीर किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा. इधर सूचना पाकर सोनारी और कदमा पुलिस भी मौके पर पहुंची. गंभीरता को देखते हुए क्यूआरटी की टीम को भी घटना स्थल पर लगाया गया. घटना के बाद पुलिस ने लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है. मिली जानकारी के अनुसार बस्ती में होली के दिन दो पक्षों में विवाद हुआ था. इसी विवाद को लेकर एक पक्ष सुलह करने पहुंचा था. इसी बीच दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई. घटना के संबंध में समीर ने बताया वो अपनी बहन से मिलने गया हुआ था. वह घर के बाहर था. इतने में वहां दो पक्षों में लड़ाई शुरू हो गई. उनमें से एक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. उसने पिस्तौल निकाल ली. वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.














