जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत रामलीला मैदान के पास उस वक्त लोगों की भीड़ जमा हो गई जब कुछ लोग एक युवक की पिटाई करने लगे. आसपास के लोगों को कुछ समझ में ही नही आ रहा था कि युवक की पिटाई का कारण क्या है. इधर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी. जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक सभी मौके से फरार हो गए. मिली जानकारी के अनुसार युवक का किसी लड़की से प्रेम संबंध है. दोनो के बीच अश्लील मैसेज होती थी. यह जानकारी युवती के परिजनों को लग गई. जानकारी होने पर युवती के परिजन मौके पर पहुंचे और युवक की पिटाई करने लगे. बाद में मामला शांत हुआ तो सभी मौके से फरार हो गए.













