
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के समता नगर निवासी नीलकमल भुइंया के 28 वर्षीय बेटे कृष्णा भुइंया का घाटशिला में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. कृष्णा मुर्गी की गाड़ी चलाते थे, उनके दो बेटे हैं. बीती रात 8:30 बजे अपने घर से मुर्गी की गाड़ी लेकर, मुर्गी लाने बंगाल की ओर जा रहे थे. इतने में घाटशिला में तेज रफ्तार से आ रही ट्रक से उनकी भिड़ंत हो गई, जिससे मौके पर ही कृष्णा भुइंया की मौत हो गई. (नीचे पूरी खबर पढ़े)

देर रात को घटना की सूचना घरवालो को मिली. सूचना मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह कृष्णा भुइंया के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक प्रकट किया. विकास सिंह घाटशिला में फोन कर आगे की प्रक्रिया जल्द करने को कहा. निधन की खबर मिलते ही समता नगर में पूरा सन्नाटा छा गया. कृष्णा भुइयां के पिताजी नीलकमल भुइयां मछली के कारोबारी है. नीलकमल भुइयां ने बताया कि उनका बेटा बहुत सीधा साधा था किसी से मतलब नहीं रखता था. भगवान ने उनका सहारा छीन लिया. मौके में विकास सिंह, संदीप शर्मा, मनोज ठाकुर, गुलाब शर्मा , संजय ठाकुर, विजय ठाकुर, उनके घर में उपस्थित होकर शोक प्रकट किया.






