
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी में कपाली निवासी सोनम परवीन की शादी के डेढ़ साल बाद ही दहेज के लिए हत्या कर दी गई थी. अब सोनम के परिजन न्याय के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहे है. न तो अभी तक आरोपी सफदर खान की गिरफ्तारी हो पाई है और न ही उसके परिवार वालों की. (नीचे भी पढ़ें)

पुलिस जब परिजनों को बुलाती है तब परिजन थाने पहुंचते है पर नतीजा कुछ नही निकलता. इस बीच आरोपी सफदर वीडियो कॉल पर परिजनों को जान से मारने की धमकी तक दे रहा है. शनिवार को सोनम के परिजन एक बार फिर एसएसपी से मिलने पहुंचे. परिजनों ने बताया कि 7 मार्च 2020 को सोनम की शादी हुई थी. शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा. (नीचे भी पढ़ें व देखें वीडियो)
उन्होंने बताया कि डेढ़ माह पहले ससुराल वालों ने फोन कर बताया कि सोनम ने फांसी लगा ली है. जब वे लोग घर पहुंचे तो देखा की सोनम के मुंह से झाग निकल रहा है और गले में भी चोट के निशान है. ससुराल वालों ने ही उसकी हत्या की है. प्राथमिकी के बाद भी आरोपी खुले आम घूम रहा है और उन्हे धमकी दे रहा है. वे लोग तीन बार एसएसपी कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं, पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.












