जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन में घर से भागकर अपने ब्यायफ्रेंड से मिलने आयी एक 17 वर्षीय नाबालिग को आरपीएफ ने संदिग्ध अवस्था में बरामद किया. आरपीएफ ने उसे संदिग्ध अवस्था में देखा और उससे पूछताछ की. इस दौरान जब उसने कुछ नहीं बताया तो उसे आरपीएफ ने उसे चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया. सुरक्षित महसूस कर उसने पूरी बात बताई. उसने चाइल्ड लाइन को बताया कि वह कोवाली की रहने वाली है और अपने ब्यायफ्रेंड से मिलने आयी थी. उसके ब्यायफ्रेंड ने उसे टाटानगर स्टेशन के पास मिलने बुलाया था. वह बस से टाटानगर स्टेशन के बाहर उसका इंतजार कर रही थी. काफी देर तक इंतजार करने के बावजूद वह नहीं आया. वहीं आरपीएफ ने बताया कि उनकी टीम गश्ती में थी तभी उसने नाबालिग को शाम 7 बजे स्टेशन के इन गेट के पास नाबालिग को संदिग्ध अवस्था में देखा और उसे चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया गया. (नीचे पढ़े कैसे पकड़ाया ओड़िशा का संदिग्ध युवक)

इधर आरपीएफ ने स्टेशन परिसर में संदिग्ध अवस्था में घुम रहे एक व्यक्ति को भी पकड़ा. पूछताछ करने पर उसके स्पष्ट जानकारी नहीं दी. जांच करने पर उसके पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया. युवक ने खुद का नाम शत्रुघ्न बताया और बताया कि वह ओड़िशा के जाजपुर का रहने वाला है. आरपीएफ ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति पकड़े जाने के बाद यह बता नहीं पाया कि वह वहां क्या करना आया है. इसके बाद रेलवे पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया. उसको पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर 5 से गिरफ्तार किया है.













